आयुर्वेद को पहला उपचार माना गया, जो त्रिकाल सत्य है : आयुर्वेदाचार्य
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। देश और दुनिया में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में इसके समग्र स्वास्थ्य लाभों का प्रसार करना है। हालांकि, अधिकांश लोगों का मानना है कि आयुर्वेदिक इलाज एलोपैथी की तुलना में धीमा है। इसको लेकर आयुर्वेदाचार्य राहुल ने प्रतिक्रिया दी।